Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-24

Jamshedpur News: औचक निरीक्षण से सख्त हुए डीसी, आम जनता के काम में नहीं होगी देरी, पारदर्शिता और जवाबदेही के सख्त निर्देश

Jamshedpur News: जमशेदपुर के डीसी ऑफिस में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त राजीव रंजन ने विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, नजारत, डीआईओ, सामान्य शाखा, बाल संरक्षण इकाई और यूआईडी कार्यालय सहित कई विभागों की कार्यप्रणाली का विस्तृत जायजा लिया गया।


आम जनता के कार्यो को प्राथमिकता देने का निर्देश

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों को हमेशा प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने सेवा वितरण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनके त्वरित कार्यवाही की बात भी कही।


उपस्थिति, साफ-सफाई और रिकॉर्ड प्रबंधन पर फोकस

निरीक्षण के दौरान कर्मियों की उपस्थिति, समय प्रबंधन, साफ-सफाई और अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी दस्तावेजों का नवीनतम और सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर अभिलेख आसानी से उपलब्ध हो सकें।


अनुशासन और पारदर्शिता को बनाया जाए प्राथमिकता

उपायुक्त ने बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली के शत-प्रतिशत पालन के निर्देश दिए और कहा कि सभी कर्मी समय पर उपस्थित होकर अपने दायित्व निभाएं। उन्होंने प्रशासनिक कार्यो  में दक्षता, अनुशासन और पारदर्शिता को अनिवार्य बताते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर उपायुक्त संतोष गर्ग सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !