Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-25

Jamshedpur Accident: टाटा-पटमदा रोड पर जमशेदपुर की ओर जा रही बस ने पिकअप वैन को मारी टक्कर, बस क्षतिग्रत

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार से आ रही एक बस ने आगे चल रही पिकअप वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका शीशा टूटकर सड़क पर बिखर गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई। हादसे के तुरंत बाद बस चालक और पिकअप वैन चालक के बीच कुछ देर तक तीखी बहस भी हुई, जहां शुरुआत में बस चालक वैन चालक को दोषी ठहराता रहा, लेकिन स्थानीय लोगों के समझाने के बाद उसने अपनी गलती मान ली।

कैसे हुआ हादसा जाने 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निरसा से जमशेदपुर की ओर जा रही सिक्सर बस के आगे एक पिकअप वैन चल रही थी। पटमदा थाना क्षेत्र के जलडहर के पास अचानक पिकअप वैन साइड लेकर रुक गई। इसी दौरान पीछे से आ रही बस का चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सीधे वैन से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कांच सड़क पर फैल गया।

हादसे के बाद की स्थिति
घटना के बाद बस चालक बिना ज्यादा देर रुके यात्रियों को लेकर जमशेदपुर की ओर रवाना हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण बेहद जरूरी है। लोगों का मानना है कि अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !