Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-25

Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों में आक्रोश, विधायक सरयू राय ने आंदोलन की दी चेतावनी

Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लगातार देरी यात्रियों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। चाईबासा और चांडिल जैसे नजदीकी रूटों से चलने वाली यात्री ट्रेनें, जो सामान्यतः लगभग आधे घंटे में पहुंचती थीं, अब 4 से 5 घंटे की देरी से टाटानगर पहुंच रही हैं। इससे रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। 


रेलवे पर विधायक का आरोप, मालगाड़ियों को प्राथमिकता, यात्री ट्रेनें हो रही प्रभावित


इस स्थिति को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने रेलवे विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा मालगाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि यात्री ट्रेनों को लंबे समय तक रोका जा रहा है, जो आम जनता के साथ अन्याय है।

सरयू राय ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसी कड़ी में वे कल अपने समर्थकों के साथ टाटानगर रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे, जिसमें यात्रियों से ट्रेन देरी और उनकी समस्याओं की जानकारी भी जुटाई जाएगी।


रेलवे के आश्वासन के बावजूद स्थिति जस की तस, जेडीयू ने भी आंदोलन की दी चेतावनी


रेलवे विभाग की ओर से पहले सुधार का आश्वासन दिया गया था, लेकिन दूसरे राज्यों से आने वाली ट्रेनों की देरी अब भी जारी है। इस स्थिति को लेकर जेडीयू ने भी उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है, जिससे मामला और गरमाने की संभावना है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !