Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-25

Jamshedpur News : “तारा” ने किया सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन, 8 जोड़ो का हुआ विवाह

Jamshedpur News : सामाजिक संस्था “तारा” के तत्वावधान में शनिवार को चौथे सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन सोनारी थाना क्षेत्र स्थित भूतनाथ मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जहां कुल आठ जोड़ों का विधि-विधान के साथ विवाह कराया गया।इस अवसर पर संस्था की ओर से नवविवाहित जोड़ों को शादी के दौरान आवश्यक सभी घरेलू और वैवाहिक सामग्री भी प्रदान की गई, ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत सहजता से कर सकें।

जरूरतमंद परिवारों की सहायता है लक्ष्य 

संस्था के संरक्षक विनोद राणा ने बताया कि सामूहिक विवाह का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना और सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखेगी।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी अच्छी भागीदारी रही और सभी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !