Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-25

Dhanbad News : पुरानी रंजिश में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान

Dhanbad News : जिले में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद दिखे, जहां पुरानी रंजिश में एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। मामला बरोरा थाना क्षेत्र के माथाबांध का है, जहां बाइक सवार आधा दर्जन हमलावरों ने रविंद्र चौहान नामक युवक को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया, हालांकि एक गोली उसके पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया।घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।


पुराने केस वापस लेने का बनाया जा रहा था दबाव, पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित रविंद्र चौहान ने दावा किया कि हमला पुरानी रंजिश का नतीजा है। होली के दौरान हुए मारपीट मामले में दर्ज प्राथमिकी वापस लेने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था। युवक ने कुछ हमलावरों की पहचान होने की बात भी कही है।

बरोरा थाना पुलिस ने मौके से तीन खोखा और एक बाइक जब्त की है। थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। शुरुआती जांच में पुरानी दुश्मनी को फायरिंग की वजह माना जा रहा है।

हाल के दिनों में जिले में लगातार बढ़ रही गोलीबारी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !