Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-25

Jharkhand News: भाजपा की जन आक्रोश रैली पर कांग्रेस का हमला, राकेश सिन्हा बोले:- जनता की नजरों में गिर चुकी है भाजपा

Jharkhand News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा की जन आक्रोश रैली पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने भाजपा की राजनीति और नैतिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जितना बरेली के बाजार में झुमका नहीं गिरा, उससे कहीं ज्यादा भाजपा जनता की नजरों में गिर चुकी है.

कांग्रेस ने भाजपा की इस रैली को जनता से कटे हुए राजनीतिक प्रदर्शन के रूप में बताते हुए इसे केवल दिखावा करार दिया. राकेश सिन्हा ने कहा कि यह रैली जनसमर्थन से नहीं, बल्कि राजनीतिक भ्रम फैलाने के उद्देश्य से निकाली गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता की असली समस्याओं से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है.

उन्होंने कहा कि जो पार्टी वर्षों तक महिला आरक्षण के मुद्दे को ठंडे बस्ते में रखती रही, वही अब नारी शक्ति वंदन के नाम पर श्रेय लेने की कोशिश कर रही है. उनके अनुसार, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा की मंशा स्पष्ट नहीं है. इसे परिसीमन से जोड़कर वर्ष 2029 तक टालने की रणनीति केवल चुनावी लाभ लेने का तरीका है.

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं के सम्मान की बात तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर महिलाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चुप्पी साधे रहती है. महंगाई, बेरोजगारी और सुरक्षा जैसे मुद्दों से महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हैं, लेकिन इन समस्याओं के समाधान के बजाय भाजपा केवल रैलियों और नारों की राजनीति कर रही है.

राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है. एक ओर वह महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और सामाजिक असुरक्षा पर मौन बनी रहती है. कांग्रेस ने कहा कि जनता अब इन राजनीतिक नारों को समझ चुकी है और केवल भाषणों से नहीं, काम से जवाब चाहती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !