Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-25

Dhanbad News: रेलवे अस्पताल में सुधार की रफ्तार तेज, मरीजों की बेहतर इलाज और सुविधा को लेकर DRM का सख्त निर्देश

Dhanbad News: धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्र ने शनिवार को अधिकारियों की टीम के साथ रेलवे अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों की समीक्षा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। जहां भी कमियां पाई गई, वहां तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए। उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से सीधे बातचीत कर इलाज की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा की।


साफ-सफाई पर सख्ती, बेहतर समन्वय से मरीजों को मिलेगी राहत

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अस्पताल परिसर पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए और इसके लिए सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ काम करना होगा। सेवाओं को और अधिक प्रभावी और मरीजों के अनुकूल बनाने के निर्देश भी दिए गए।


आधुनिक सुविधाओं के लिए फंड स्वीकृत

मीडिया से बातचीत में डीआरएम ने बताया कि रेलवे अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए व्यापक योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि मरीजों, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए बेहतर माहौल और संसाधन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। साथ ही, जिन उपकरणों के अपग्रेडेशन या नए उपकरणों की जरूरत है, उनके लिए फंड की स्वीकृति दी जा चुकी है और जल्द ही आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !