Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-26

Seraikela News: सीनी में गंगा नारायण चौक पर एंटी क्राइम चेकिंग और ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर सीनी ओपी प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में गंगा नारायण चौक पर देर शाम सघन एंटी क्राइम चेकिंग और ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था.

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की. शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के सफर करने, ओवरस्पीडिंग करने और आवश्यक दस्तावेजों की कमी पाए जाने पर वाहन चालकों को रोका गया और सख्त चेतावनी दी गई.

पुलिस ने इस दौरान आम लोगों से संवाद कर सड़क सुरक्षा से जुड़े जरूरी नियमों की जानकारी भी दी. लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके.

इस अभियान से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में जरूरी कदम बताया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !