Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-26

Jamshedpur Fire Incident: बारात की आतिशबाजी बनी खतरा, आजादनगर में स्कॉर्पियो में लगी आग, टला बड़ा हादसा

Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बड़ी घटना होते-होते टल गई, जब ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अपना मैरेज हॉल के पास बारात के दौरान की जा रही आतिशबाजी अचानक खतरनाक रूप ले बैठी। जानकारी के अनुसार, बारात में शामिल लोग धूमधाम से आतिशबाजी कर रहे थे, तभी एक चिंगारी पास में सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी पर जा गिरी। देखते ही देखते गाड़ी में आग लग गई और कुछ ही पलों में वाहन धू-धू कर जलने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बारातियों समेत आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा नुकसान
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बाल्टियों से पानी डालकर और आसपास उपलब्ध संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !