Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-26

Hazaribagh News : तेज रफ्तार फिर बनी मौत का कारण, घाटी में भीषण हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Hazaribagh News : चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत दनुआ घाटी में हुए भीषण सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए।जानकारी के अनुसार कार बिहार की ओर जा रही थी। घाटी के घुमावदार रास्ते पर पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।


एक ही परिवार के पांच लोगों की गई जान, दो बच्चे भी शामिल


मृतकों में सभी सदस्य एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे में दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चों की मौत हुई है। इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।


राहत-बचाव जारी, घाटी में सुरक्षा व्यवस्था की उठी मांग


फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त कार में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हालांकि मृतकों की आधिकारिक पहचान अब तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए। लगातार हो रहे हादसों के बीच स्थानीय लोगों ने दनुआ घाटी में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !