Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-26

Hazaribagh News : पुलिस का बड़ा खुलासा, फर्जी आधार, वोटर आईडी और डेबिट कार्ड बरामद

Hazaribagh News : विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर 35 फर्जी आधार कार्ड, 28 फर्जी वोटर आईडी और 89 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ही पहचान पत्र के सहारे कई फर्जी कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और साइबर अपराध में किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक ठिकाने पर छापेमारी की और भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज जब्त किए।


छापेमारी में पासबुक, चेकबुक और लैपटॉप भी जब्त


छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक ही फोटो से बने कई पहचान पत्रों के अलावा 39 पासबुक, सात चेक बुक और दो लैपटॉप भी बरामद किए हैं। बरामद दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है, ताकि फर्जीवाड़े के नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।


आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी


थाना प्रभारी सपन कुमार महत्ता ने बताया कि मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस जब्त कागजातों की गहन जांच कर रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !