Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-26

Dhanbad News : बरोरा फायरिंग कांड में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

Dhanbad News : बरोरा थाना क्षेत्र के माथाबांध ग्राउंड के पास हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।बताया जाता है कि शनिवार सुबह चार बाइक पर सवार करीब आठ युवक बरोरा-डुमरा मुख्य मार्ग पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में रविंद्र चौहान घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और घायल को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस को सूचना मिलते ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की गई।


छापेमारी कर दो आरोपियों को दबोचा, हथियार और कारतूस बरामद

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान नामजद आरोपी विशाल चौहान और अनीश चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद किए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुरानी आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना में शामिल अन्य आरोपी कौन हैं और हथियार कहां से उपलब्ध कराए गए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस, फरार आरोपियों की तलाश तेज

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। मामले में अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे फायरिंग कांड का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस ने दावा किया है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !