Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-26

Seraikela News: गम्हरिया में लापरवाही का खामियाजा, पाइपलाइन टूटने से 8500 ग्रामीणों की जलापूर्ति ठप

Seraikela: के सालडीह क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा अब हजारों ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। यहां बिजली के खंभे लगाने के दौरान जलापूर्ति योजना की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण छोटा गम्हरिया पंचायत के करीब 8500 लोगों को रविवार सुबह से पानी नहीं मिल पा रहा है। जानकारी के अनुसार, ठेकेदार के मजदूर निर्धारित गहराई से अधिक गड्ढा खोद रहे थे, उसी दौरान पाइपलाइन टूट गई। आरोप यह भी है कि घटना को छुपाने के लिए मजदूरों ने टूटी पाइप पर मिट्टी डालकर गड्ढे को भर दिया, जिससे समस्या और गंभीर हो गई।

पानी बंद होते ही मचा हाहाकार, ग्रामीणों में आक्रोश
घटना की जानकारी मिलते ही करीब 11 बजे जलापूर्ति को पूरी तरह बंद कर दिया गया, जिसके बाद पूरे पंचायत क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मच गया। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत ने ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ा दी है। ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत नहीं की गई, तो सोमवार से बिजली विभाग का काम पूरी तरह रोक दिया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस लापरवाही के कारण अब पीने के पानी तक की समस्या खड़ी हो गई है और वे लगातार प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !