Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-27

Jharkhand Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 4 दिनों में तापमान में गिरावट के आसार

Jharkhand Weather Update: झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। अप्रैल में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हालात ऐसे हैं कि सुबह 11 बजे के बाद लोग घर से निकलने से बच रहे हैं और सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है।

ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 27 अप्रैल को राज्य के कई जिलों- देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, साहिबगंज के साथ रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा और धनबाद- में मेघगर्जन के साथ 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बिजली गिरने की संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य हिस्सों में येलो अलर्ट लागू है।

मौसम विभाग की लोगों से अपील
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की गई है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है, क्योंकि आकाशीय बिजली और लू दोनों का खतरा बना हुआ है।

अगले 4 दिनों में गिर सकता है तापमान
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के मुताबिक अगले 24 घंटे में आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हालांकि 28 अप्रैल से 1 मई के बीच तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !