Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-27

Giridih News : जहरीला गुपचुप-छोला बना काल, 6 साल के मासूम की मौत

Giridih News : जिले के सदर प्रखंड स्थित बजटो गांव में फूड पॉइजनिंग ने हाहाकार मचा दिया। शनिवार शाम जहरीला गुपचुप-छोला खाने से 6 वर्षीय मासूम रंजन कुमार की मौत हो गई, जबकि 22 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


फूड पॉइजनिंग से बजटो गांव में हड़कंप, डीसी के निर्देश पर प्रशासन अलर्ट


जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम गांव में घूम-घूमकर गुपचुप-छोला बेचने वाले ठेले से ग्रामीणों ने चाट खाया था। रविवार सुबह होते-होते लोगों को तेज बुखार, पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। फूड पॉइजनिंग का सबसे बड़ा शिकार रिंकू देवी का 6 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार बना। हालत बिगड़ने पर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा है।

सदर अस्पताल पहुंचे एसडीएम-एसडीपीओ समेत अधिकारी, मेडिकल टीम तैनात

घटना के बाद 22 से अधिक बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मरीजों में बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर एसडीएम, एसडीपीओ, सिविल सर्जन, बीडीओ और थाना प्रभारी सदर अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। गांव में मेडिकल टीम तैनात कर उन लोगों की भी जांच की जा रही है, जिन्होंने गुपचुप खाया था। आशंका है कि बीमारों की संख्या बढ़ सकती है।

गुपचुप बेचने वाला फरार, पुलिस तलाश में जुटी, खाद्य सुरक्षा विभाग करेगा जांच

इधर पुलिस गुपचुप-छोला बेचने वाले अज्ञात ठेलेवाले की तलाश में जुट गई है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग को सैंपल जांच के लिए बुलाया गया है। सिविल सर्जन डॉ. बच्चा सिंह ने प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मासूम की मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !