Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-27

BJP TMC Clash: बंगाल में पीएम मोदी की रैली से पहले भारी हिंसा, बीजेपी उम्मीदवार के घर बमबाजी, जवान को लगी गोली

BJP TMC Clash: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार रात उस समय तनाव चरम पर पहुंच गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से कुछ घंटे पहले जगद्दल और भाटपारा इलाकों में भारी हिंसा भड़क उठी. भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों के बीच हुए इस टकराव में जमकर पत्थरबाजी और बमबाजी हुई. विवाद की जड़ चुनाव प्रचार के लिए लगाए गए झंडों और पोस्टरों को फाड़ना बताया जा रहा है, जिसने देखते ही देखते बड़े हिंसक रूप ले लिया.

बीजेपी उम्मीदवार पवन सिंह के घर पर हमला, सीआईएसएफ जवान घायल
हिंसा की इस लहर में भाटपारा से भाजपा उम्मीदवार पवन सिंह के आवास को निशाना बनाया गया, जहां उपद्रवियों ने कई कच्चे बम फेंके. इस हमले के दौरान हुई फायरिंग में पवन सिंह की सुरक्षा में तैनात एक सीआईएसएफ (CISF) जवान के पैर में गोली लग गई, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पवन सिंह का आरोप है कि टीएमसी समर्थकों ने उन्हें और उनके परिवार को जानबूझकर निशाना बनाया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है.

टीएमसी ने आरोपों को नकारा, दोनों ओर से दर्ज हुई शिकायतें
दूसरी तरफ, टीएमसी उम्मीदवार अमित गुप्ता ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे भाजपा की साजिश बताया है. टीएमसी का दावा है कि उनके कार्यकर्ताओं के साथ पहले मारपीट की गई और पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई. दोनों पक्षों की ओर से जगद्दल पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज कराए गए हैं. फिलहाल पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने मोर्चा संभाल लिया है, लेकिन इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

मोदी की सभा से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पहरा
प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने जगद्दल और भाटपारा के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा घेरा और कड़ा कर दिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपद्रवियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हिंसा को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को सड़क पर उतारा गया है. चुनाव के दूसरे चरण से ठीक पहले हुई इस वारदात ने राज्य में शांतिपूर्ण मतदान की चुनौतियों को एक बार फिर उजागर कर दिया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !