Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-27

Bihar News : दूध के ट्रे में शराब सप्लाई, चेकपोस्ट पर खुली तस्करों की डेयरी

Bihar News : पश्चिम चम्पारण के नदी थाना क्षेत्र स्थित रेहुवा चेकपोस्ट पर पुलिस ने शराब तस्करी के एक अनोखे तरीके का खुलासा किया। ब्लू कलर के पियाजियो तीन चक्का मालवाहक पर सवार दो तस्कर दूध के ट्रे में अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपाकर सप्लाई देने निकले थे, लेकिन पुलिस जांच में उनका खेल खुल गया।


दूध की ट्रे से निकली 35 कार्टन शराब, 302 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त


चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो दूध के ट्रे के नीचे छिपाकर रखी गई 35 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 302.4 लीटर बताई गई है। अगर यह खेप गंतव्य तक पहुंच जाती तो कई इलाकों में अवैध शराब की सप्लाई हो सकती थी।

तस्करों ने दूध सप्लाई के बहाने शराब तस्करी का मिल्क रूट तैयार किया था, लेकिन चेकपोस्ट पर पुलिस की सतर्कता से उनका यह जुगाड़ फेल हो गया। बरामदगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


सिवान और यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ


गिरफ्तार तस्करों की पहचान सिवान के जमोबाजार थाना क्षेत्र के गेहूंआ गांव निवासी व्यास प्रसाद और उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के भरूआ समेरपुर निवासी अमर सिंह के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और नेटवर्क के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।


बगहा एसपी बोलीं- तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई


बगहा प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और शराब तस्करी के इस अनोखे मॉड्यूल की तह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !