Current News : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
इस बार 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं।NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एकल पाली में ऑफलाइन (पेन-पेपर मोड) में होगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
एडमिट कार्ड में विवरण जांचने की सलाह
NTA ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, फोटो और अन्य विवरण अच्छी तरह जांच लें। किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तत्काल संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करने को कहा गया है।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र लेकर पहुंचना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
ड्रेस कोड और गाइडलाइन का रखना होगा ध्यान
परीक्षा को लेकर NTA ने ड्रेस कोड और प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी नियमों का पालन करने को कहा गया है।
अंतिम चरण की तैयारी में जुटे अभ्यर्थी
एडमिट कार्ड जारी होने के साथ अब अभ्यर्थियों की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मेडिकल प्रवेश परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह के साथ सतर्कता भी देखी जा रही है। NTA ने परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने की तैयारी पूरी कर ली है।