Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-27

Jharkhand News : ऑपरेशन प्रहरी के तहत खूंटी में बैंकों की सुरक्षा जांच, सुरक्षा इंतजामों का हुआ व्यापक निरीक्षण

Jharkhand News : जिले में “ऑपरेशन प्रहरी” के तहत बैंकों और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बैंक परिसरों का जायजा लिया और सुरक्षा मानकों की जांच की।


निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अलार्म सिस्टम, अग्निशमन उपकरण, सुरक्षा गार्ड की तैनाती, प्रवेश और निकास द्वार की सुरक्षा समेत कई बिंदुओं पर जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधन को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए।


गश्त बढ़ाने और नियमित निगरानी के निर्देश


जिन बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था में कमियां पाई गईं, उन्हें जल्द सुधार करने को कहा गया है। साथ ही संबंधित थानों को नियमित निगरानी रखने, बैंक परिसरों के आसपास गश्ती बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।


बैंक प्रबंधन और आम लोगों से सतर्कता की अपील


खूंटी जिला पुलिस ने बैंक प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने को कहा है। वहीं आम लोगों से भी अपील की गई है कि बैंक से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !