Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-28

Tata Steel Committee Formation: टाटा स्टील में दो नई कमेटियों का गठन, एपेक्स सेफ्टी काउंसिल और टीक्यूएम काउंसिल का हुआ पुनर्गठन

Tata Steel Committee Formation: टाटा स्टील में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एपेक्स सेफ्टी काउंसिल का नये सिरे से गठन किया गया है। इस संबंध में अलग-अलग सर्कुलर भी जारी किए गए हैं। कंपनी के एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन को इस काउंसिल का चेयरपर्सन बनाया गया है, जबकि चीफ सेफ्टी नीरज कुमार सिन्हा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा काउंसिल में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जिनमें चीफ सेफ्टी रॉ मैटेरियल अगम कुमार, वीपी इंजीनियरिंग अक्षय खुल्लर, वीपी मार्केटिंग एंड सेल्स आशीष अनुपम, चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल, वीपी ऑपरेशन जमशेदपुर चैतन्य भानु, वीपी कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदररामम सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। यूनियन की ओर से भी टाटा वर्कर्स यूनियन और अन्य यूनिट्स के प्रतिनिधियों को इस काउंसिल में जगह दी गई है।

बियरिंग डिवीजन टीक्यूएम काउंसिल का पुनर्गठन भी किया गया
इसी क्रम में टाटा स्टील के बियरिंग डिवीजन की टीक्यूएम काउंसिल का भी पुनर्गठन किया गया है। इस काउंसिल के चेयरमैन वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग एंड सेल्स आशीष अनुपम बनाए गए हैं, जबकि वैकल्पिक चेयरमैन की जिम्मेदारी चीफ कॉरपोरेट स्ट्रैटेजी एंड प्लानिंग अनिमेश सिन्हा को दी गई है। संयोजक के रूप में सीनियर एरिया मैनेजर फाइनेंस एंड अकाउंट सतीश साव को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा चीफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस अनुराग सक्सेना, सीओएमएस मनीष जायसवाल, चीफ बिजनेस फाइनेंस प्रदीप कुमार बल, चीफ बीपीई ऑपरेशन प्रकाश सिंह, चीफ प्रोक्योरमेंट रजत मधुर सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। कंपनी का यह कदम गुणवत्ता और सुरक्षा प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !