Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-29

Chandil News: चांडिल के पुड़िशीली गांव में धारा 144 के बावजूद विवादित जमीन पर हो रहा निर्माण, प्रशासन पर उठे सवाल

Chandil News: तमुलिया पंचायत के पुड़िशीली गांव में जमीन विवाद को लेकर न्यायालय के आदेश की अनदेखी का मामला सामने आया है. अनुमंडल न्यायालय द्वारा धारा 144 लागू किए जाने के बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण कार्य जारी है. इस मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

जानकारी के अनुसार खाता संख्या 166 और प्लॉट संख्या 352 की करीब 80 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इस जमीन पर बिजली सिंह अपना दावा कर रहे हैं. क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अनुमंडल न्यायालय ने यहां धारा 144 लागू कर दी थी, ताकि किसी भी प्रकार की गतिविधि रोकी जा सके.

बिजली सिंह का आरोप है कि गौर सिंह, पिता अजीत सिंह, न्यायालय के आदेश की अनदेखी करते हुए विवादित जमीन पर लगातार निर्माण कार्य करा रहे हैं. उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर धारा 144 का नोटिस चस्पा किया और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की.

वहीं गौर सिंह का कहना है कि उन्हें पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक नोटिस नहीं मिला है. उनका कहना है कि व्हाट्सएप पर नोटिस जरूर भेजा गया, लेकिन जब तक पुलिस स्वयं आकर नोटिस नहीं देगी, तब तक निर्माण कार्य नहीं रोका जाएगा.

बिजली सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दो बार नोटिस देने की बात कही, लेकिन गौर सिंह ने उसे लेने से इनकार कर दिया. इसके बावजूद न तो नोटिस सही तरीके से चस्पा किया गया और न ही निर्माण कार्य रोका गया.

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि धारा 144 का सख्ती से पालन कराना पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी है. इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहना लापरवाही या मिलीभगत की ओर इशारा करता है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और न्यायालय के आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !