Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-29

Ranchi News : JTET 2026 ऑनलाइन आवेदन में तकनीकी खामियां बानी परेशानी का सबब, पोर्टल गड़बड़ी से अभ्यर्थी परेशान

Ranchi News : JTET 2026 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में आ रही तकनीकी खामियों को लेकर झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ ने आवाज उठाई है। संघ ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) को ज्ञापन सौंपकर आवेदन प्रक्रिया में सुधार और अभ्यर्थियों को राहत देने की मांग की है। 


शिक्षक संघ का कहना है कि आवेदन पोर्टल में लगातार तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है। पोर्टल बार-बार बंद होने, शैक्षणिक योग्यता भरने में त्रुटियां, श्रेणी और प्रमाण पत्र विकल्पों में गड़बड़ी, आधार संख्या डुप्लिकेट दिखाने जैसी समस्याओं को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी है। 


करेक्शन विंडो और आवेदन प्रक्रिया सरल बनाने की मांग


संघ ने मांग की है कि 2024 में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए करेक्शन का विकल्प दिया जाए, ताकि वे अपनी त्रुटियों को सुधार सकें। साथ ही 2024–26 और 2025–27 सत्र के अभ्यर्थियों के लिए Appearing Certificate का निर्धारित फॉर्मेट जारी करने की भी मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि तकनीकी खामियों के कारण पात्र अभ्यर्थी आवेदन से वंचित हो सकते हैं, इसलिए आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुचारु बनाया जाए। प्रिंट और डाउनलोड सुविधा बहाल करने की भी मांग उठी है। 


JAC से त्वरित समाधान की अपील, अभ्यर्थियों में चिंता

शिक्षक संघ ने JAC से सभी तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने और आवेदन प्रक्रिया को अभ्यर्थी हित में संचालित करने की अपील की है। JTET अभ्यर्थियों के बीच इस मुद्दे को लेकर चिंता बढ़ी हुई है और अब सबकी नजर परिषद की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !