Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-29

Railway News: आद्रा मंडल में ब्लॉक के कारण 2 मई को बदलेगा टाटा-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग

Railway News: आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक के कारण टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था की जानकारी जारी की है.

जानकारी के अनुसार आसनसोल-टाटानगर मेमू ट्रेन 1 मई को आद्रा स्टेशन से ही अप और डाउन दोनों दिशा में संचालित होगी. इस कारण यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है.

वहीं टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग 29 अप्रैल और 2 मई को बदला जाएगा. इस दौरान ट्रेन चांडिल से पुरुलिया-कोटशिला मार्ग के बजाय मुरी और गुंडा बिहार स्टेशन होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के दौरान इंजीनियरिंग, ट्रैक्शन, सिग्नल और टेलीकम्यूनिकेशन सिस्टम को अपग्रेड करने का काम किया जाएगा. इससे भविष्य में ट्रेनों के सुरक्षित और बेहतर संचालन में मदद मिलेगी.

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और मार्ग की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !