Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-29

Jamshedpur Breaking: नीलडीह सिग्नल के पास दोहरे हादसे से अफरा-तफरी, पलटी कार से जाम, फिर ट्रक ने मारी टक्कर

Jamshedpur: जमशेदपुर के नीलडीह सिग्नल के पास बुधवार शाम करीब 4 बजे एक के बाद एक दो सड़क हादसों ने इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। पहले एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लगने लगी। पलटी हुई कार सड़क किनारे ही पड़ी रही। 

जाम के बीच हुआ दूसरा हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर
पहले हादसे के बाद जब लोग स्थिति को संभालने और यातायात को सुचारू करने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान एक और दुर्घटना हो गई। जाम और अव्यवस्था के बीच एक ट्रक ने दूसरी कार को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर फिर से हड़कंप मच गया। हालांकि इस टक्कर के बाद ट्रक चालक और कार सवार के बीच बातचीत के जरिए मामला शांत हो गया और स्थिति को ज्यादा बिगड़ने से रोक लिया गया। 

राहत की बात कोई हताहत नहीं
घटना के बाद मौके पर प्रशासन या पुलिस की कोई मौजूदगी नहीं दिखी, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखी गई। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि पलटी हुई कार अब भी सड़क किनारे पड़ी हुई है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !