Exam Update: कोल्हान विश्वविद्यालय ने स्नातक द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2024-2028) की परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने 30 अप्रैल को आयोजित होने वाली एमडीसी-2 विषय की कुछ परीक्षाओं में बदलाव किया है.
जारी सूचना के अनुसार केवल पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और होम साइंस विषय की परीक्षा, जो 30 अप्रैल को निर्धारित थी, अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है. अब इन दोनों विषयों की परीक्षा 11 मई 2026 को प्रथम पाली में आयोजित की जाएगी.
विश्वविद्यालय ने बताया कि परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही होगी. छात्रों को उसी केंद्र पर उपस्थित होना होगा, जहां पहले परीक्षा निर्धारित की गई थी.
वहीं अन्य विषयों जैसे पॉलिटिकल साइंस, अर्थशास्त्र, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, जियोग्राफी और एंथ्रोपोलॉजी की एमडीसी-2 परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही 30 अप्रैल 2026 को आयोजित होंगी.
इन विषयों के परीक्षार्थियों को सुबह 10:00 बजे अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इन विषयों की परीक्षा तिथि और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
परीक्षा नियंत्रक ने सभी संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों और शिक्षकों को निर्देश दिया है कि यह सूचना जल्द से जल्द छात्र-छात्राओं तक पहुंचाई जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति न बने.
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि परीक्षा समय और केंद्रों में अन्य कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.