Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-30

Bihar News : प्रसूता ने अस्पताल के बाहर सीढ़ी पर दिया बच्चे को जन्म, आधे घंटे बाद हरकत में आया अस्पताल प्रबंधन

Bihar News : बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में उस समय चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला जब एक प्रसूता ने अस्पताल के बाहर सीढ़ी पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। बाढ़ के उमानाथ मोहल्ले की रहने वाली ममता देवी घर पर लेबर पेन शुरू होने के बाद ई-रिक्शा से इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी, लेकिन ई-रिक्शा चालक ने उसे अस्पताल के पुराने भवन के पास ही छोड़ दिया। वहां से वह लगभग 100 मीटर की दूरी पैदल चली और इस दौरान एक महिला परिजन भी उसके साथ थी।


प्रवेश द्वार की सीढ़ी पर बिगड़ी हालत, आधे घंटे बाद हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा सुरक्षित


जैसे ही वह अनुमंडलीय अस्पताल के नए भवन के प्रवेश द्वार की सीढ़ी तक पहुंची, अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और वह वहीं रुक गई। जब तक अस्पताल कर्मी स्थिति समझ पाते, वह वहीं लेट गई और उसकी सहयोगी महिला उसे संभालती रही।


करीब आधे घंटे बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया, लेकिन तब तक महिला ने सीढ़ी पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। वहां मौजूद लोग यह नजारा देखकर स्तब्ध रह गए। प्रसव के बाद महिला को अस्पताल के भीतर ले जाया गया, जहां उसकी जांच की जा रही है। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !