Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-30

Jamshedpur News : डी.बी.एम.एस. बी.एड. कॉलेज में छात्र परिषद् शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Jamshedpur News : शहर के डी.बी.एम.एस. बी.एड. कॉलेज में सोशल साइंस क्लब के तत्वावधान में छात्र परिषद् का शपथ ग्रहण समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। परिषद् के सदस्यों का चयन बी.एड. विद्यार्थियों द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान के माध्यम से किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने चयनित छात्र-छात्राओं को बैज प्रदान किए और उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल एक बैज नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का प्रतीक है, जिसे ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाना आवश्यक है।


विभिन्न पदों पर चयनित छात्रों को दिलाई गई शपथ, शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं


उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल ने सभी परिषद् सदस्यों को शपथ दिलाई और उनके कर्तव्यों व जिम्मेदारियों की विस्तार से जानकारी दी। कक्षा प्रतिनिधि के रूप में रोहित, ज्योति, जसनीत और सौरव ने शपथ ली, जबकि सचिव पद पर रीमा, संयुक्त सचिव पद पर तनिष्का, अध्यक्ष के रूप में एलिज़ा और उपाध्यक्ष के रूप में प्रज्ञा ने शपथ ग्रहण की।

कार्यक्रम का संचालन मॉडरेटर पूनम कुमारी ने किया, जिन्होंने पूरे समारोह को व्यवस्थित और प्रभावशाली ढंग से संपन्न कराया। समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने नव-निर्वाचित परिषद् सदस्यों को शुभकामनाएँ दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इस आयोजन की सफलता में महाविद्यालय की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता, उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल सहित सभी शिक्षकगण एवं सहायक कर्मियों का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !