Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-30

Jamshedpur News : मानगो में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च, इंडी गठबंधन का पुतला दहन

Jamshedpur News : मानगो में भाजपा मानगो मंडल महिला मोर्चा के बैनर तले जोरदार आक्रोश मार्च निकाला गया। यह कार्यक्रम महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

मार्च की शुरुआत मानगो कार्यालय से हुई, जो खुदीराम बोस चौक तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने इंडी गठबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महिला आरक्षण के मुद्दे पर कथित धोखे का आरोप लगाते हुए पुतला दहन किया।


महिला आरक्षण पर धोखे का आरोप, जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा


प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर जनता को गुमराह किया गया है, जिससे महिला शक्ति में आक्रोश है। उन्होंने इस मुद्दे पर जनजागरण अभियान चलाने की भी बात कही।

कार्यक्रम में पूर्व मेयर प्रत्याशी श्रीमती संध्या सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटा शंकर पांडेय, जिला मंत्री तन्मय कुमार झा, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय सहित बड़ी संख्या में महिला, वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !