Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-08

Jamshedpur RPF In Action: टाटानगर आरपीएफ ने बिरसानगर से ई-टिकट कालाबाजारी के आरोपी को किया गिरफ्तार, मोबाइल से 35 टिकट बनाने की बात कबूली

Jamshedpur: टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने शुक्रवार को बिरसानगर में छापेमारी कर ई-टिकट कालाबाजारी के आरोप में देवनाथ महतो को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मोबाइल भी जब्त कर लिया। सूचना के अनुसार, देवनाथ महतो द्वारा मोबाइल से पर्सनल आईडी पर ई-टिकट बनाकर लोगों तक पहुंचाया जाता था। इससे आरपीएफ जवानों ने घात लगाकर पकड़ लिया। आरपीएफ पोस्ट में पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोबाइल द्वारा 35 ई-टिकट बनाकर दूसरों को देने की बात स्वीकार की। इससे पोस्ट में रेलवे एक्ट के तहत ई-टिकट कालाबाजारी का केस दर्ज करने के साथ आरपीएफ ने उसे जेल भेजेगी। मालूम हो कि पर्सनल आईडी से दूसरे का ई-टिकट बुक करने वालों के खिलाफ टाटानगर आरपीएफ 13 मई से औचक जांच अभियान चला रही है।
ई-टिकट की कालाबाजारी रोकने का आदेश रेलवे बोर्ड से आया था। इससे आरपीएफ जवान सादे लिबास में ग्राहक बनकर साइबर कैफे का दौरा कर रहे हैं, अधिक पैसे लेकर दूसरों की ई-टिकट बुक करने वालों को चिह्नित कर पकड़ सके। सूचना के अनुसार, 2025 में आरपीएफ ने दो-तीन ई-टिकट कालाबाजारी को पकड़ा है, जबकि 2024 में जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर दर्जनभर कालाबाजारियों को जेल भेजा था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !