Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-08

Tribal Community: आदिवासी समुदाय में निराशा,सिरमटोली फ्लाईओवर के उद्घाटन पर विवाद

Tribal Community: रांची मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 5 जून को सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन करने से आदिवासी समुदाय में निराशा है. आदिवासी संगठनों ने सिरमटोली रैंप विवाद को लेकर झारखंड बंद बुलाया था, जिसका कई जिलों में मिला-जुला असर देखा गया था.
आंदोलन जारी रखने की घोषणा
पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि आदिवासी संगठनों के बंद के अगले दिन जिस तरह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिरोमटोली फ्लाइओवर का उदघाटन किया है, उससे आदिवासी समुदाय के लोग निराश और हताश हैं. उन्होंने आगे कहा कि बाबा कार्तिक उरांव के नाम से फ्लाईओवर का नामकरण करने से आदिवासी समुदाय की पीड़ा कम नहीं हो जायेगी.
काला दिवस मनाने का निर्णय
गीताश्री उरांव ने कहा कि अब हर साल पांच जून को आदिवासी समुदाय काला दिवस मनायेगा और उस दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करेगा. उन्होंने कहा कि सिरमटोली फ्लाईओवर के रैंप व आदिवासियों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर मोर्चा का आंदोलन जारी रहेगा.
जागरूकता अभियान और महाबैठक
मोर्चा की ओर से कहा गया कि पूरे राज्य में आदिवासी समाज के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाकर जागरूकता अभियाना चलाया जायेगा, जन विरोधी नीतियों का विरोध रहेगा. आंदोलन को व्यापक रूप देने के लिए विभिन्न आदिवासी संगठनों सहित 32 जनजातियों के प्रतिनिधि के साथ 21 जून को सिरमटोली में महाबैठक का आयोजन किया जायेगा.
आंदोलन के अगले कदम
आदिवासी संगठनों की ओर से कहा गया कि आंदोलन को और मजबूत बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. आदिवासी समुदाय के लोग अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं और सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं.

सिरमटोली फ्लाईओवर के उद्घाटन पर विवाद ने आदिवासी समुदाय में निराशा और आक्रोश को बढ़ा दिया है. आदिवासी संगठनों की ओर से आंदोलन जारी रखने की घोषणा की गई है और सरकार से न्याय की मांग की जा रही है. देखना होगा कि सरकार आदिवासी समुदाय की मांगों को लेकर क्या कदम उठाती है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !