Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Ranchi News: वित्त विभाग ट्रेजरी घोटाले के बाद हुआ सख्त, निगरानी के लिए लाया जा रहा एडवांस टैबलेट

Ranchi News: रांची में ट्रेजरी घोटाले के बाद झारखंड सरकार का वित्त विभाग निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने में जुट गया है. विभाग ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की मॉनिटरिंग के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाने का फैसला लिया है.

अब फाइलों और दस्तावेजों की निगरानी पारंपरिक तरीकों से नहीं, बल्कि आधुनिक डिजिटल डिवाइस के जरिए की जाएगी. इसके लिए एम3 चिप से लैस 11 इंच का एडवांस टैबलेट मंगाया जा रहा है, जिससे कार्यों की मॉनिटरिंग अधिक प्रभावी तरीके से हो सकेगी.

विभाग के अनुसार इस डिवाइस में डेटा सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है. इसमें गोपनीय जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी और किसी भी तरह का डेटा लीक या अनधिकृत ट्रांसफर नहीं हो सकेगा.

इस टैबलेट में लेटेस्ट एम3 चिप प्रोसेसर, 256 जीबी स्टोरेज और लिक्विड रेटिना डिस्प्ले जैसी सुविधाएं होंगी. इससे दस्तावेजों को साफ और स्पष्ट तरीके से देखा जा सकेगा.

वित्त विभाग का मानना है कि इस नई तकनीक के उपयोग से कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी और निगरानी प्रणाली अधिक मजबूत होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !