Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Dhanbad News: धनबाद में आवारा कुत्तों का हमला, 5 साल के मासूम की दर्दनाक मौत से इलाके में आक्रोश

Dhanbad News: धनबाद के गोनूडीह ओपी क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 5 वर्षीय बच्चे की जान ले ली. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.
मंदिर के पास खेलते वक्त हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक, भोला नाथ बसेरिया 4 नंबर यादव बस्ती में रहने वाला अंकित यादव अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित मंदिर के पास गया हुआ था. इसी दौरान अचानक आवारा कुत्तों का झुंड वहां पहुंचा और बच्चे को घेर लिया. देखते ही देखते कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोच डाला. हमला इतना खतरनाक था कि बच्चे को संभलने का कोई मौका ही नहीं मिला और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

इलाके में गम और गुस्से का माहौल
अंकित, कुंदन यादव का बेटा था. इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है. लोग इस हादसे से सदमे में हैं और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक है, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. अब इस दर्दनाक घटना के बाद लोगों में आक्रोश भी साफ देखने को मिल रहा है.

आपको बताते चले की कल भी एक 7 साल के मासूम की आवारा कुत्ते के हमले से मौत हो गई थी, यह सब घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक बड़ा सवाल भी है, क्या शहरों में बढ़ते आवारा जानवरों के खतरे को लेकर प्रशासन सच में गंभीर है. फिलहाल, दो मासूम की जान चली गई और पीछे छूट गया है दुख, गुस्सा और कई अनुत्तरित सवाल.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !