Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Jharkhand News : गढ़वा में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, इलाके में पसरा मातम

Jharkhand News : गढ़वा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कुंवरठीका गांव स्थित बहेरवाखाड़ी जंगल में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
महुआ चुनने गई महिलाओं ने देखा शव

जानकारी के अनुसार, गांव की महिलाएं जंगल में महुआ चुनने गई थीं। इसी दौरान उन्होंने जामुन के पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटकता देखा और शोर मचाया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी गई।
मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार घर में भतीजी की शादी की तैयारी चल रही थी और देर रात तक वह घर पर ही मौजूद थे। सुबह अचानक उनके गायब होने पर खोजबीन शुरू की गई, तभी जंगल में शव मिलने की खबर मिली, जिससे खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या की आशंका

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !