Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Jamshedpur News: हजारीबाग घटना पर जमशेदपुर में पत्रकारों का विरोध, मंत्री इरफान अंसारी से माफी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Jamshedpur News: हजारीबाग में पत्रकार के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर राज्यभर में नाराजगी बढ़ती जा रही है. इसी कड़ी में जमशेदपुर के पत्रकारों ने स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी और उनके समर्थकों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया. पत्रकारों ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की.
प्रेस क्लब ने खोला मोर्चा, कार्रवाई की मांग तेज
प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर के बैनर तले पत्रकारों ने घटना का तीखा विरोध किया. पत्रकारों का कहना है कि हजारीबाग में हुई मारपीट की घटना सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार है.
पत्रकारों ने मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए.

पत्रकारों का कहना है कि माफी मांगें मंत्री, नहीं तो कवरेज बंद
प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह समेत अन्य पत्रकारों ने साफ कहा कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी इस पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो पत्रकार मंत्री से जुड़ी खबरों का कवरेज बंद करने को मजबूर होंगे. साथ ही मारपीट में शामिल “गुंडा तत्वों” की तत्काल गिरफ्तारी की मांग भी दोहराई गई.

अन्य संगठनों ने भी जताया विरोध
इस मुद्दे पर झारखण्ड लोकतान्त्रिक क्रन्तिकारी मोर्चा के जिला महासचिव दिनेश महतो ने भी कड़ा विरोध दर्ज कराया. उन्होंने पत्रकारों के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. 

हजारीबाग की घटना ने झारखंड में पत्रकारों के बीच गहरी नाराजगी पैदा कर दी है. जमशेदपुर में हुए इस विरोध ने साफ संकेत दिया है कि पत्रकार इस मामले में पीछे हटने वाले नहीं हैं. अब नजर प्रशासन और सरकार की कार्रवाई पर टिकी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !