Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Jamshedpur News: जमशेदपुर में तेज आंधी और झमाझम बारिश के बीच साकची में हादसा, पेड़ गिरने से कई लोग घायल

Jamshedpur: शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जमशेदपुर में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं और बारिश के चलते कई जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान साकची स्थित गुरुद्वारा मैदान में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां मौसम की मार के बीच काम कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए।

टेंट लगा रहे लोगों पर गिरा पेड़
जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा मैदान में 3 से 4 लोग टेंट का तिरपाल बांधने का काम कर रहे थे। आंधी-तूफान को देखते हुए वे लोग तिरपाल के नीचे ही रुक गए थे, तभी तेज हवा के कारण एक पेड़ उखड़कर सीधे उनके ऊपर गिर पड़ा। इस घटना में सभी लोग घायल हो गए।

घायलों का इलाज जारी, मची अफरा-तफरी
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मदद करते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !