Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Patamda News: पटमदा के आमकांड़ी गांव से युवक लापता, परिजनों में चिंता, तलाश जारी

Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र के आमकांड़ी गांव से एक युवक के अचानक लापता हो जाने के बाद इलाके में चिंता का माहौल बन गया है। लापता युवक की पहचान 23 वर्षीय राखोहरि मंडल के रूप में हुई है, जो बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिजुआ गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह अपनी मां के साथ गुरुवार को आमकांड़ी गांव स्थित अपने बहनोई अमर मंडल के घर आया हुआ था। परिवार के लोगों के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसी सिलसिले में उसे दिन के समय सिसदा गांव में एक वैद्य के पास इलाज के लिए भी ले जाया गया था।

शाम को घर से निकला, फिर नहीं लौटा
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे राखोहरि मंडल ने अपने बहनोई से शौच के लिए बाहर जाने की बात कही और घर से निकल गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार के लोग चिंतित हो उठे। लगभग आधे घंटे बाद भी कोई खबर नहीं मिलने पर परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

आखिरी बार बेलटांड़ चौक के पास दिखा युवक
स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक को शाम करीब छह बजे बेलटांड़ चौक के पास देखा गया था, जहां से वह तेजी से पैदल पटमदा बाजार की ओर जाता हुआ नजर आया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। देर रात तक परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के कई इलाकों में खोजबीन की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

पुलिस से मदद की गुहार, लोगों से अपील
आखिरकार परिजनों ने पटमदा थाना में सूचना देकर युवक की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस से मदद मांगी है। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि यदि किसी को राखोहरि मंडल के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या परिजनों को मोबाइल नंबर 9234493554 और 7292866856 पर सूचित करें, ताकि उसे सुरक्षित वापस लाया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !