Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Jharkhand News: गढ़वा में "शोले" स्टाइल ड्रामा, प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा

Jharkhand News: गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र स्थित खपरो गांव में शनिवार को एक सिरफिरे प्रेमी ने तब हड़कंप मचा दिया, जब वह 125 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक अपनी प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से इस कदर नाराज है कि वह टावर से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है. दोपहर बाद तक वह लगभग सात घंटों से टावर के शिखर पर डटा रहा, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए रंका पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने के लिए समझाया. इस दौरान टावर के नीचे खड़े परिजनों में अनहोनी का डर साफ देखा जा सकता है.

मजदूरी की सारी कमाई प्रेमिका पर लुटाने का दावा
परिजनों के अनुसार, टावर पर चढ़ा युवक असद्दुल्लाह अंसारी दूसरे राज्यों में दिहाड़ी मजदूरी कर अच्छी कमाई करता था. उसके पिता का आरोप है कि वह प्यार में इस कदर अंधा था कि अपनी मेहनत की सारी कमाई माता-पिता को देने के बजाय प्रेमिका और उसके घर वालों पर खर्च कर देता था. बताया जा रहा है कि युवक और मानपुर की युवती के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था.

थाने तक पहुंचा मामला, फिर भी नहीं बनी बात
यह विवाद पहले भी थाने की चौखट तक पहुंच चुका था, जहां दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से शादी करने की बात स्वीकार की थी. हालांकि, युवती के माता-पिता ने जब दोबारा उसकी शादी कहीं और तय कर दी, तो असद्दुल्लाह ने यह आत्मघाती कदम उठाने का फैसला कर लिया. फिलहाल पुलिस ने उसे टावर से उतार लिया है और उससे पूछताछ की जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !