Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Dhanbad News : रेलवे स्टेशन पर 18 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Dhanbad News : रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आरपीएफ और सीआईबी की टीम को बड़ी सफलता मिली है। “ऑपरेशन सतर्क” के तहत की गई कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।


बिहार ले जाने की थी तैयारी, संदिग्ध बैग से खुलासा


गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू कुमार यादव के रूप में हुई है, जो धनबाद के बरमसिया धोवाटांड़ का निवासी है। वह झारखंड से शराब लेकर बिहार जा रहा था। 1 मई की रात प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 पर गश्त के दौरान आरपीएफ की टीम को वह लाल ट्रॉली बैग के साथ संदिग्ध स्थिति में दिखा। तलाशी लेने पर बैग से शराब की बोतलें बरामद की गईं।

बरामद शराब की बोतलों पर “For Sale in Jharkhand Only” अंकित था। जब्त शराब की कीमत करीब 19,680 रुपये बताई जा रही है।


मुनाफे के लालच में कर रहा था तस्करी, आगे की कार्रवाई जारी


पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अधिक मुनाफा कमाने के लिए शराब को बिहार में बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था। आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे उत्पाद विभाग को सौंप दिया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !