Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Ranchi News: रांची में 4 साल की बच्ची लावारिस मिली, डोरंडा थाना में सुरक्षित, पहचान के लिए अपील

Ranchi News: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां करीब 4 साल की एक बच्ची लावारिस हालत में मिली है. फिलहाल बच्ची को पुलिस ने सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया है.
घाघरा पेट्रोल पंप के पास मिली बच्ची
जानकारी के अनुसार, बच्ची डोरंडा थाना क्षेत्र के घाघरा पेट्रोल पंप के पास अकेली भटकती हुई मिली. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने साथ थाने ले आई.

थाने में सुरक्षित है बच्ची, पहचान के लिए अपील
फिलहाल बच्ची को डोरंडा पुलिस स्टेशन में सुरक्षित रखा गया है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के बारे में जानकारी हो या वह उसे पहचानता हो, तो तुरंत डोरंडा थाना से संपर्क करें.

पुलिस बच्ची के परिजनों की तलाश में जुटी है. ऐसे मामलों में आम नागरिकों की सतर्कता और सहयोग बेहद जरूरी होता है, ताकि बच्ची को जल्द से जल्द उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !