Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-05

Jharkhand News: 7 साल से लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट सख्त, पुलिस को चेतावनी:- ठोस नतीजा नहीं निकला तो CBI को सौंपेंगे जांच

Jharkhand News: गुमला में करीब सात साल से लापता बच्ची के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस की जांच पर कड़ा असंतोष जताया है. न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायाधीश संजय प्रसाद की खंडपीठ ने राज्य सरकार और गुमला के पुलिस अधीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक यदि कोई ठोस सुराग सामने नहीं आता है, तो मामले को CBI को सौंपा जा सकता है.
अदालत ने टिप्पणी की कि जब पुलिस इतने वर्षों में बच्ची का पता नहीं लगा सकी, तो आगे की उम्मीद भी कमजोर नजर आती है. इस दौरान गुमला के पुलिस अधीक्षक कोर्ट में उपस्थित रहे.

राज्य सरकार की ओर से दाखिल जवाब में बताया गया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी की टीमें विभिन्न राज्यों में काम कर रही हैं. साथ ही दक्षिण पूर्व रेलवे से वर्ष 2018 के दौरान बच्ची के उम्र वर्ग के यात्रियों का ट्रैवल रिकॉर्ड मांगा गया है, जो अब तक उपलब्ध नहीं हो सका है.

सरकार ने कहा कि पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है और मामले की जांच जारी है. अदालत ने अगली सुनवाई में प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !