Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-05

Jharkhand News: टेंडर घोटाला मामले में गवाही, संतोष कुमार ने पैसे के लेनदेन में भूमिका स्वीकारी

Jharkhand News: टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रांची स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई. इस दौरान ईडी की ओर से संतोष कुमार की गवाही दर्ज की गई.

संतोष कुमार ने अदालत को बताया कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल के निर्देश पर वह इंजीनियरों और ठेकेदारों से पैसा एकत्र करता था. उसने स्वीकार किया कि अलग अलग समय पर विभिन्न स्थानों पर इन पैसों की डिलीवरी की जाती थी.

गवाही के दौरान विशेष लोक अभियोजक ने संतोष कुमार को एक व्यक्ति की तस्वीर दिखाई और पूछा कि क्या उसने उससे कभी पैसा लिया है. इस पर संतोष ने तस्वीर पहचानते हुए माना कि वह संबंधित व्यक्ति से पैसा लेकर आया था और उसे आलमगीर आलम और संजीव लाल के बताए स्थान पर पहुंचाया था.

मामले की सुनवाई जारी है और अदालत में आगे भी गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !