Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-05

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के साकची में महिला से ठगी, झांसा देकर गहने लेकर फरार हुए बदमाश

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े ठगी का मामला सामने आया है. बसंत सिनेमा के पास मंगलवार दोपहर गोलमुरी के केबुल टाउन निवासी मंजू देवी से बदमाशों ने झांसा देकर गहने ठग लिए और फरार हो गए.

पीड़िता ने साकची थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वह साकची बाजार खरीददारी के लिए आई थीं. इसी दौरान दो लोग बाबा के वेश में उनके पास आए और बातचीत के दौरान घर की समस्याएं दूर करने का झांसा देने लगे.

बदमाशों ने कहा कि इसके लिए कुछ वस्तु देना होगा. बातों में आकर मंजू देवी ने अपने गले की सोने की चेन और कान की बाली उतारकर कागज में लपेटकर उन्हें दे दी. इसके बाद दोनों आरोपी गहने लेकर मौके से फरार हो गए.

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !