Entertainment News: एंटरटेनमेंट दुनिया में एक नई हलचल देखने को मिल रही है. दिग्गज अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनके बयान नहीं, बल्कि उनका संभावित रिएलिटी शो डेब्यू है. खबर है कि वह जल्द ही एकता कपूर के चर्चित शो Lock Upp के दूसरे सीजन का हिस्सा बन सकती हैं.
Lock Upp 2 में सुनीता की एंट्री, तैयारियां शुरू
सूत्रों के मुताबिक सुनीता आहूजा ने Lock Upp 2 के लिए हामी भर दी है और शो को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. अगर यह खबर सही साबित होती है, तो यह उनका पहला रिएलिटी शो होगा, जिसमें वह बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी. हालांकि, उन्होंने अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
OTT पर नया ठिकाना, Netflix पर स्ट्रीमिंग की चर्चा
इस बार शो को लेकर एक बड़ा बदलाव भी सामने आ रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार Lock Upp 2 को OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम किया जा सकता है, जिससे शो की पहुंच और भी बड़ी ऑडियंस तक हो सकती है.
होस्ट को लेकर सस्पेंस, कंगना की जगह अक्षय कुमार का नाम चर्चा में
पिछले सीजन को कंगना राणात ने होस्ट किया था, लेकिन इस बार उनके टाइट शेड्यूल की वजह से वह शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगी. ऐसे में मेकर्स ने अक्षय कुमार से बातचीत शुरू की है. हाल ही में अक्षय ने अपना क्विज शो The Wheel of Fortune India पूरा किया है, जिसके बाद उनके Lock Upp 2 को होस्ट करने की संभावना जताई जा रही है.
पर्सनल लाइफ और बयानों से चर्चा में रहती हैं सुनीता
सुनीता आहूजा अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से खबरों में बनी रहती हैं. खासकर उनके और Govinda के रिश्ते को लेकर समय समय पर कई तरह की चर्चाएं सामने आती रही हैं. यही वजह है कि उनका इस शो में आना दर्शकों के लिए दिलचस्प हो सकता है.
परिवारिक विवाद सुलझा, कृष्णा अभिषेक के साथ दिखीं करीबियां
हाल ही में सुनीता आहूजा अपने भांजे कृष्णा अभिषेक के शो Laughter Chefs में नजर आई थीं. दोनों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद भी अब खत्म हो चुका है. शो के दौरान उन्होंने कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह को सरप्राइज दिया और साथ में कैमरे के सामने पोज देते हुए रिश्तों में आई नरमी का संकेत भी दिया.
अगर सुनीता आहूजा सच में Lock Upp 2 का हिस्सा बनती हैं, तो शो में ड्रामा, बेबाकी और पर्सनल स्टोरीज का तड़का देखने को मिल सकता है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि मेकर्स और कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक घोषणा कब होती है.