Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-05

Adityapur News: शादी में हर्ष फायरिंग पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस एक्शन में, एसडीपीओ ने दिए जांच के आदेश

Adityapur: आदित्यपुर में शादी समारोह के दौरान कानून की अनदेखी करना अब एक ठेकेदार को भारी पड़ता दिख रहा है। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में ठेकेदार Krishna Gopal Pintu द्वारा विवाह कार्यक्रम में लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने और दुल्हन के हाथों में हथियार देने का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है। इस घटना से जुड़े फोटो और वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए, पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और मामले को लेकर सख्ती दिखाने की तैयारी शुरू कर दी गई।

एसडीपीओ ने कहा- नियमों का उल्लंघन हुआ तो होगी कड़ी कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला के एसडीपीओ समीर सेवईया ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए उनके संज्ञान में आया है और इसकी पूरी जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा जारी आर्म्स लाइसेंस केवल आत्मरक्षा के लिए होता है, इसका इस्तेमाल प्रदर्शन या हर्ष फायरिंग के लिए नहीं किया जा सकता। यदि जांच में आर्म्स एक्ट के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

दुल्हन के हाथ में हथियार, नियमों की खुली अनदेखी
वायरल तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान ठेकेदार द्वारा न सिर्फ हर्ष फायरिंग की गई, बल्कि दुल्हन के हाथों में भी पिस्टल थमाई गई, जो नियमों की सीधी अनदेखी है। यह मामला सामने आने के बाद पहले भी जिला प्रशासन के स्तर पर संज्ञान लिया गया था, लेकिन कार्रवाई में देरी को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब एसडीपीओ के सख्त रुख के बाद माना जा रहा है कि इस पूरे मामले में जल्द ही ठोस कार्रवाई देखने को मिल सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !