Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-05

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन पर पॉकेटमारी की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जेब काटने की कोशिश करने वाले एक आरोपी को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो के आधार पर की गई, जिसमें आरोपी टिकट घर के पास यात्रियों को निशाना बनाते दिख रहा था.

सूचना मिलते ही आरपीएफ टाटा और जीआरपी टाटा ने संयुक्त अभियान चलाया और आरोपी को स्टेशन परिसर से पकड़ लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद ताबीश के रूप में हुई है, जो मानगो के आजाद बस्ती का रहने वाला है और उसका स्थायी पता गया, बिहार बताया गया है.

पुलिस ने उसके पास से चोरी किया गया एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है. आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर को सौंप दिया गया है.

यह कार्रवाई ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त चक्रधरपुर मंडल और रेल एसपी जमशेदपुर के निर्देशन में की गई. टीम का नेतृत्व आरपीएफ के एएसआई बलबीर प्रसाद ने किया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !