Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-06

Jamshedpur Crime News: मानगो में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के उलीडीह अंतर्गत बजरंगबली मंदिर के पास, गंगा अस्पताल के सामने स्थित स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट कॉलोनी के समीप पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सोमवार की रात करीब सवा आठ बजे की गई, जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त स्थान पर कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और तत्काल छापेमारी की गई। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मौके से भाग निकले, लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए एक युवक को खदेड़कर पकड़ लिया।

तलाशी में मिली बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर
पकड़े गए युवक की जब मौके पर ही तलाशी ली गई, तो उसके पास से ब्राउन शुगर की कुल 40 पुड़िया बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया और युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान मो. हसन अंसारी के रूप में हुई, जो मानगो के आजाद बस्ती स्थित दादा पीर मजार के पास का रहने वाला बताया गया है। पुलिस को आशंका है कि वह लंबे समय से इस अवैध कारोबार से जुड़ा हो सकता है।

कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !