Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-06

Giridih News: शौच के लिए निकले युवक की चाकू से हत्या, अस्पताल पहुंचते ही मौत, आरोपियों की तलाश जारी

Giridih News: सीसीएल क्षेत्र के खंडीहा गांव में मंगलवार की देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीय युवक दिलीप दास की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक भूचारी दास का पुत्र था। बताया जाता है कि दिलीप घर से शौच के लिए कबरीबाद खंडिहा क्रेशर की ओर गया था, तभी कुछ हमलावरों ने उसे घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए।


अस्पताल पहुंचते ही मौत, जांच में जुटी पुलिस

घायल अवस्था में परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूरी जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !