Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-06

Seraikela News: चौका पुलिस की बड़ी कामयाबी, “Device”प्रोजेक्ट से 6 गुम मोबाइल बरामद

Seraikela News: चौका थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी द्वारा शुरू किए गए “Device” प्रोजेक्ट के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौका थाना पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए कुल 6 मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया है।


 एसपी के निर्देश पर कार्रवाई तेज

एसपी के निर्देश पर बुधवार को यह कार्रवाई की गई, जिसमें पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से मोबाइल फोन का पता लगाकर उन्हें सफलतापूर्वक जब्त किया। लगातार चल रहे इस अभियान से गुम और चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी में तेजी आई है।


सत्यापन के बाद मालिकों को लौटे फोन, चेहरों पर लौटी मुस्कान

बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन का सत्यापन करने के बाद उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। “Device” प्रोजेक्ट के तहत पुलिस आगे भी ऐसे ही अभियान चलाकर लोगों की मदद करती रहेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !