Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-06

Bengal Politics: बंगाल में मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस गहराया, सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे, फिर भी भाजपा के सरप्राइज फैसले ने बढ़ाई हलचल

Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राजनीति की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है. भारतीय जनता पार्टी ने 200 से ज्यादा सीटें जीतकर ऐतिहासिक बहुमत हासिल कर लिया, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि राज्य की कमान आखिर किसके हाथ में जाएगी. नाम सबसे पहले सुवेंडू अधिकारी का ही सामने आता है. वजह भी साफ है. उन्होंने न सिर्फ चुनाव में बड़ी भूमिका निभाई, बल्कि ममता बनर्जी को हराकर खुद को सबसे मजबूत दावेदार बना दिया. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. भाजपा की राजनीति को देखें तो अक्सर आखिरी समय में ऐसा फैसला आता है, जो सबको चौंका देता है.
इसी बीच अमित शाह के बंगाल दौरे की चर्चा ने इस पूरे सस्पेंस को और गहरा कर दिया है
सिर्फ जीत काफी नहीं. पार्टी संतुलन भी देख रही है, इसलिए कई नामों पर चल रहा मंथन
सुवेंदु अधिकारी का दावा मजबूत जरूर है, लेकिन भाजपा का फैसला सिर्फ एक जीत के आधार पर नहीं होता. पार्टी आमतौर पर कई पहलुओं को ध्यान में रखती है, जैसे संगठन का संतुलन, क्षेत्रीय समीकरण और भविष्य की रणनीति.
सूत्रों की मानें तो पार्टी के अंदर सिर्फ एक नाम पर नहीं, बल्कि कई चेहरों पर चर्चा चल रही है. यानी तस्वीर उतनी सीधी नहीं है जितनी बाहर से दिख रही है.

दिल्ली और राजस्थान के फैसले क्यों बढ़ा रहे हैं बंगाल का सस्पेंस
अगर हाल के राजनीतिक फैसलों पर नजर डालें तो साफ समझ आता है कि भाजपा आखिरी समय तक अपने पत्ते नहीं खोलती. दिल्ली में प्रवेश वर्मा को बड़ा चेहरा माना जा रहा था, खासकर अरविन्द केजरीवाल को हराने के बाद. लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी रेखा गुप्ता को मिली. इसी तरह राजस्थान में भी वसुंधरा राजे का नाम चर्चा में था, लेकिन अंत में भजन लाल शर्मा को जिम्मेदारी दी गई. अब यही पैटर्न बंगाल में भी दोहराया जाएगा या नहीं, यही सबसे बड़ा सवाल है.

अमित शाह का दौरा सिर्फ दौरा नहीं, बड़े फैसले का संकेत माना जा रहा
राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज है कि अमित शाह का संभावित बंगाल दौरा सिर्फ औपचारिक नहीं है. आमतौर पर ऐसे दौरे तब होते हैं जब नेतृत्व को लेकर बड़ा फैसला होना होता है. माना जा रहा है कि इस दौरान विधायक दल की बैठक, नेताओं से बातचीत और अंतिम नाम पर सहमति बनाने की प्रक्रिया पूरी हो सकती है.

फिलहाल एक ही बात साफ है. सत्ता मिल गई, लेकिन चेहरा अभी भी रहस्य बना हुआ है
विशेषज्ञ साफ कहते हैं कि मुख्यमंत्री का फैसला पूरी तरह केंद्रीय नेतृत्व के हाथ में है. इसमें व्यक्तिगत जीत से ज्यादा संगठन और रणनीति अहम भूमिका निभाते हैं. ऐसे में दो संभावनाएं हैं. या तो सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बनेंगे, या फिर भाजपा एक बार फिर नया चेहरा लाकर सबको चौंका देगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !