Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-06

Chandil News: चांडिल अनुमंडल के रसुनिया में सरकारी भवन निर्माण पर सवाल, ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया

Chandil News: चांडिल अनुमंडल के रसुनिया पंचायत स्थित रसुनिया गांव में पंचायत भवन और स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. ग्रामीणों ने निर्माण में अनियमितता, खराब गुणवत्ता और मजदूरी भुगतान में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं.

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन का निर्माण अभिनव इंडिया नामक कंपनी द्वारा किया जा रहा है, लेकिन स्थल पर योजना से जुड़ी जरूरी जानकारी जैसे लागत, संवेदक का नाम और कार्य अवधि का कोई सूचना पट नहीं लगाया गया है. इसे सरकारी नियमों का उल्लंघन बताया जा रहा है.

निर्माण कार्य में घटिया ईंट, गिट्टी और बालू के उपयोग का आरोप भी लगाया गया है. शिकायत करने पर ठेकेदार द्वारा बात नहीं सुने जाने से नाराज ग्रामीणों ने काम को अस्थायी रूप से रुकवा दिया. अगले दिन स्थल पर खराब सामग्री देख ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया.

मजदूरों ने भी कम मजदूरी मिलने की बात कही है. उनका कहना है कि निर्धारित दर से कम भुगतान किया जा रहा है. निर्माण कार्य पेटी कॉन्ट्रैक्ट के जरिए कराया जा रहा है, जिसमें जुड़े लोगों ने भी उचित भुगतान नहीं मिलने की बात स्वीकार की है.

ग्रामीणों का आरोप है कि काम बिना गुणवत्ता और नियमों के मनमाने तरीके से किया जा रहा है. शिकायत के बावजूद ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं.

ग्रामीणों ने निर्माण में गुणवत्ता सुधार, सूचना पट लगाने, मजदूरों को उचित भुगतान और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !